ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की माैत, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
| Mar 1, 2026, 12:44 IST
नोएडा, 01 मार्च (हि.स.)। नाेएडा में थाना बादलपुर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति बीती रात को ट्रेन से गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बादलपुर थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने रविवार काे बताया कि शनिवार बीती रात को एक 45 वर्षीय युवक चलती ट्रेन से गिर गया। इस घटना में उनकी माैके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने जांच की, लेकिन मृतक की पहचान न हाेने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

