सराफा व्यापारी से 50 लाख रुपये की लूट, पुलिस जांच में जुटी
कवर्धा, 28 अक्टूबर (हि.स.)। कवर्धा जिले के तरेगांव जंगल थानांतर्गत सराफा व्यापारी से 50 लाख रुपये की लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार दलदली साप्ताहिक बाजार से व्यापारी माेटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। इस दौरान तरेगांव और बैजलपुर के बीच घाटी में दो माेटरसाइकिल पर सवार 6 बदमाशों ने व्यापारी को रोककर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद चांदी के जेवरात और एक लाख 50 हजार से अधिक कैश लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, सराफा व्यापारी दलदली में साप्ताहिक बाजार गया था। वह अपनी माेटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान तरेगांव और बैजलपुर के बीच घाटी में दो माेटरसाइकिल पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने डंडे से हमला कर व्यापारी को रोकने के बाद उनके पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये से अधिक कैश लूट लिए। घटना के बाद व्यापारी ने देर रात पुलिस में शिकायत की। व्यापारी ने लूटे गए जेवरात की कीमत और नकदी की कुल राशि 50 लाख की लूट की बात कही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपिताें को पकड़ने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि मंगलवार देर शाम को थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र अंतर्गत पांडातराई निवासी वेद प्रकाश सोनी के साथ कुछ अज्ञात माेटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने करीब डेढ़ लाख रुपये और 15 किलों से अधिक की चांदी के लूट होने की बात कही गई है। मामले में एफआईआर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

