home page

ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार टोटो चालक

 | 
ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार टोटो चालक


सिलीगुड़ी, 23 अगस्त (हि. स.)। टोटो के जरिए ब्राउन शुगर की तस्करी करने के आरोप में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और प्रधान नगर थाने की पुलिस ने रविवार दोपहर संयुक्त अभियान चलाकर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रतन राय के रूप में हुई है। वह सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 45 के निवासी है। पुलिस ने उसके टोटो की सीट के नीचे से करीब 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसओजी और प्रधान नगर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि सिलीगुड़ी के निवेदिता रोड इलाके में एक टोटो के जरिए ब्राउन शुगर की सप्लाई की जा रही है।पुलिस की टीम ने इलाके में अभियान चलाया और संदेह के आधार पर एक टोटो को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टोटो की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया ब्राउन शुगर का एक पैकेट बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने टोटो चालक रतन राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद ब्राउन शुगर को जब्त कर आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित को सोमवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार