home page

टॉप-10 स्मैक तस्कर श्याम बिहारी गिरफ्तार, yestiyef और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से ड्रग्स नेटवर्क में हड़कंप

 | 
टॉप-10 स्मैक तस्कर श्याम बिहारी गिरफ्तार, yestiyef और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से ड्रग्स नेटवर्क में हड़कंप


सीवान, 25 मई (हि.स.)। सीवान जिला पुलिस एवं एस.टी.एफ. की संयुक्त कार्रवाई में जिले के वांछित टॉप-10 स्मैक तस्करों में शामिल श्याम बिहारी कुमार उर्फ श्याम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद ड्रग्स कारोबार से जुड़े अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के निर्देश पर जिले में स्मैक, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 24 मई को गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना पुलिस टीम एवं एस.टी.एफ. टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगामा निवासी श्याम बिहारी कुमार उर्फ श्याम को ललित बस स्टैंड स्थित खुर्माबाद मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त राजेश्वर प्रसाद उर्फ साही पटेल का पुत्र बताया जाता है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-191/26, दिनांक 04 अप्रैल 2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी)/20(2)(बी) के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि श्याम बिहारी कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके विरुद्ध सराय थाना में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा बड़हरिया थाना में हत्या के प्रयास, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा तथा एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में कांड दर्ज हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से 6070 रुपये नकद एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

छापेमारी टीम में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष पु.नि. उपेन्द्र कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना के अन्य पुलिसकर्मी एवं एस.टी.एफ. टीम के सदस्य शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma