home page

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 गिरफ्तार, 151 लीटर महुआ शराब बरामद

 | 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 गिरफ्तार, 151 लीटर महुआ शराब बरामद


नवादा,04 अक्टूबर (हि.स.)।नवादा जिले में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 151 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और 12 हजार रुपये नकद भी जब्त किए।

नवादा के एसपी अभिनव धीमन ने बताया कि वारिसलीगंज थाना की पुलिस ने चोरी के आरोप में पटना जिले के कंकड़बाग थाना क्षेत्र निवासी भोला कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल, 12 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 704/26 दर्ज किया गया है।

वहीं, रजौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भड़रा गांव से 51 लीटर महुआ शराब के साथ शुभाष मांझी को गिरफ्तार किया। इस मामले में बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

सिरदला थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने गुप्त सूचना पर हेमजादेवपाल से 100 लीटर महुआ शराब जब्त की तथा संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, 03 अक्टूबर को कुल 15 गिरफ्तारियां हुईं। इनमें मद्यनिषेध के पांच, अन्य मामलों में सात, हत्या के प्रयास में दो तथा पॉक्सो एक्ट के तहत एक गिरफ्तारी शामिल है। शराब बरामदगी में कुल 151 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसके अलावा 48 वारंटों का निष्पादन किया गया।

वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 1400 वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 4 लाख 37 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों और शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन