home page

जींद : हेरोइन के साथ पुलिस ने एक को दबोचा

 | 
जींद : हेरोइन के साथ पुलिस ने एक को दबोचा


जींद, 02 अप्रैल (हि.स.)। नया बस अड्डा के निकट सीआईए स्टाफ ने जलेबी चौक से एक नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 10.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पकड़े गए नशा तस्कर से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

सीआईए स्टाफ इंचार्ज उपनिरीक्षक राधेश्याम ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि नया बस अड्डे के निकट जलेबी चौक पर एक युवक नशीले पदार्थ के साथ खड़ा है और नशे को बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर लिया। नियमानुसार जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 10.50 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी सुजीत के रूप में हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुजीत के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी राममेहर सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए युवक से नेटवर्क के बारे मे पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा