home page

अलीपुरद्वार में भ्रष्टाचार के आरोप में तृणमूल नेता गिरफ्तार

 | 
अलीपुरद्वार में भ्रष्टाचार के आरोप में तृणमूल नेता गिरफ्तार


अलीपुरद्वार, 28 मई (हि. स.)। जिले में 100 दिन के काम (मनरेगा) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप में एक प्रभावशाली तृणमूल नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार देर रात शामुकतला थाना क्षेत्र के माझेरडाबरी इलाके से मानस राय को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि मानस राय युवा तृणमूल कांग्रेस के पूर्व जिला सह-उपाध्यक्ष रह चुके है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनके खिलाफ करीब दस करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उनकी पत्नी माझेरडाबरी ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान रह चुकी है।

आरोप है कि पत्नी के पद का दुरुपयोग और अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर मानस राय ने मनरेगा परियोजना में करोड़ों रुपये का गबन किया। यह भी आरोप है कि जिला तृणमूल के कई शीर्ष नेताओं से करीबी संबंध होने के कारण वह लंबे समय से इस भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार