छिंदवाड़ाः सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ का शिकार, जहरीले मांस से हुई मौत
छिंदवाड़ा, 27 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा वनवृत्त के पश्चिम वनमण्डल अंतर्गत सांगाखेड़ा परिक्षेत्र में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बाघ का शिकार का मामला सामने आया है। सांगाखेड़ा में मृत मवेशी के मालिक ने मवेशी के शव पर जहर (कीटनाशक यूरिया)दल दिया। जहरीला मांस खाने से बाघ की मौत हो गई। जिसका अंतिम संस्कार किया गया है।
छिंदवाड़ा वन वृत्त के पश्चिम वनमण्डल अधिकारी साहिल गर्ग ने शुक्रवार को बताया कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के कॉलर टाइगर की अंतिम लोकेशन के आधार पर कल शाम से टाइगर रिजर्व की बफर जोन टीम एवं पश्चिम वनमंडल छिंदवाड़ा के सांगाखेड़ा परिक्षेत्र की टीम व डॉग स्क्वायड द्वारा संयुक्त रूप से बाघ की सर्चिंग की जा रही थी। संयुक्त दल की सर्चिंग के दौरान शुक्रवार की सुबह पश्चिम वनमंडल छिंदवाड़ा अंतर्गत सांगाखेड़ा परिक्षेत्र की छाती आम बीट कक्ष क्रमांक पी 266 एवं पी 262 से लगे हुए राजस्व क्षेत्र के जंगल में घटनास्थल पर एक मवेशी (बेल)का शव बरामद हुआ। जिससे बाघ के शिकार की आशंका प्रतीत हुई।
उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से घटनास्थल पर सघन सर्चिंग कराए जाने पर सुबह तकरीबन 8:30 बजे कुछ ही दूरी पर जमीन में दफनाये गए बाघ के शव को बरामद किया गया। तत्पश्चात प्रारंभिक जांच के दौरान अमृत मवेशी बैल के मालिक की पतासाजी आसपास के गांव में की गई। मृत बैल के मालिक उदय सिंह पुत्र समर सिंह (50) निवासी छातीआम को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके बैल का बाघ द्वारा शिकार किया गया था और उसके बाद उसने मृत बैल के शव में जहर (कीटनाशक यूरिया )उड़िया डाल दिया और जहरीला मांस खाने से बाघ की मौत हो गई।
आरोपी ने बताया कि उसने अगले ही दिन अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर मृत बाघ के शव को जमीन में दफना दिया। वन विभाग में मुख्य आरोपी उदय सिंह की निशानदेही पर वारदात में सम्मिलित अन्य आरोपियों में बिशनलाल शीलू पुत्र जुगन (30) निवासी पुटईआम,मनोहर सिंह पुत्र कमल (60) निवासी डूब झिरना तहसील बाबई जिला नर्मदा पुरम केलाल पुत्र करेसा निवासी कुचीखोह को गिरफ्तार किया। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। शुक्रवार की शाम अममृत बाघ का क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व रखी नंदा एवं वन मंडल अधिकारी पश्चिम छिंदवाड़ा वन मंडल साहिल गर्ग की उपस्थिति में प्रोटोकॉल के तहत दाह संस्कार किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan

