तत्काल टिकट की कालाबाजारी करने वाला दलाल गिरफ्तार
सीवान, 31 मार्च (हि.स.)। रेलवे में तत्काल टिकट की कालाबाजारी पर नकेल कसते हुए अपराध आसूचना शाखा फील्ड मुख्यालय गोरखपुर एवं रेलवे सुरक्षा बल सीवान की संयुक्त टीम ने एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को सीवान रेलवे स्टेशन के पीआरएस हाल के मुख्य द्वार के पास की गई।
गिरफ्तार आरोपित अनूप कुमार तिवारी (48), निवासी दक्षिण टोला वार्ड संख्या 35, थाना नगर, जिला सीवान है।
आरपीएफ निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित ने स्वीकार किया कि वह जरूरतमंद यात्रियों के लिए तत्काल टिकट की लाइन में लगकर टिकट बनवाता था और इसके बदले प्रति टिकट 500 से 600 रुपये अतिरिक्त वसूलता था।
कार्रवाई के दौरान उसके पास से गोरखपुर से अंकलेश्वर तक का एक स्लीपर क्लास तत्काल टिकट उसके पास से बरामद किया गया,जिसकी कीमत 1760 रुपये है, बरामद किया गया। इसके अलावा एक भरा हुआ आरक्षण मांग पत्र और तलाशी के दौरान 1000 रुपये नकद भी मिले।गिरफ्तार आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लाकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की गई। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार यादव द्वारा की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

