home page

दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में फरार तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में फरार तीन आरोपित गिरफ्तार


प्रयागराज, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कौंधियारा थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के मुकदमे में फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि कौंधियारा थाना क्षेत्र के खुल्ली बैरी गांव निवासी जितेन्द्र पुत्र रोहिणी, प्रसादचन्द्र पाल पुत्र रंगू लालश्याम, बिहारी पुत्र स्व. सिपाही लाल के खिलाफ वर्ष 2023 में धारा 376, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन था। जहां तीनों आरोपित हाजिर नहीं हो रहे थे। मामले में न्यायालय के आदेश पर इनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर खुल्ली बैरी गांव में दबिश देकर शनिवार को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल