हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर, 10 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सुरेरी पुलिस ने मंगलवार काे हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा और एक लोहे का सरिया भी बरामद किया है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान ओमप्रकाश पाठक, आशु पाठक उर्फ सत्यसरोवर और विपुल पाठक के रूप में हुई है। तीनों सुरेरी थाना क्षेत्र के पठखौली गांव के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक डंडा और एक लोहे का सरिया बरामद किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपिताें को न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया गया।--------------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

