home page

नोएडा : तीन चोर गिरफ्तार, 50 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद

 | 
नोएडा : तीन चोर गिरफ्तार, 50 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद


नोएडा, 22 जून (हि.स.)। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 50 लाख रुपये कीमत के चोरी किए हुए मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने साेमवार काे बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर आनंद उर्फ रूद्रेश, पंकज उर्फ धीरेंद्र, मोहित पुंडीर पुत्र संतोष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की हुए 100 नए विवो कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी महिंद्रा पिकअप वैन को भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग ट्रांसपोर्ट के द्वारा भेजे जाने वाले वाहनों से नए मोबाइल फोन चोरी करते हैं। उन्होंने बताया इसी गैंग में कुछ और लोग शामिल है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। ये बदमाश पूर्व में भी पुलिस द्वारा पकड़े जा चुके हैं। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी