home page

तीन चोर गिरफ्तार

 | 
तीन चोर गिरफ्तार


तीन चोर गिरफ्तार


गुवाहाटी , 09 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी की दिसपुर पुलिस ने चोरी के मामले में शामिल तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि दिसपुर पुलिस स्टेशन की ईजीपीडी टीम ने एक चोरी के मामले में शामिल तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियान के दौरान चोरी के तांबे की वस्तुएं बरामद किया है।

गिरफ्तार चोरों की पहचान मेंहेंदी आलम (लाहोरीघाट), अजमल अली (पटाचारकुची) और सहाबुद्दीन खान (नॉटबोमा पांचाली) के रूप में की गई है।

गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के तांबे के पाइप और बड़ी मात्रा में चोरी की तांबे की वस्तुएं बरामद की गई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी