home page

45.5 किलो गांजा के साथ दो महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

 | 
45.5 किलो गांजा के साथ दो महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार


डेहरी-आन-सोन, 18 सितंबर

(हि.स .)। रोहतास जिले के डेहरी

नगर थाना क्षेत्र के पाली ओवर ब्रीज के पास टेम्पू सवार दो महिला तस्कर समेत तीन को को 45.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

एसपी राज यह जानकारी शुक्रवार शाम यहां दी l

उन्होने बताया कि पुलिस के गुरुवार देर शाम सूचना मिली थी कि डेहरी रेलवे स्टेशन पर दो महिला और एक पुरुष ओडिशा से ट्रेन से गांजा लेकर उतरे हैं और टेम्पो से पाली रोड होते हुए कहीं जाने वाले हैं।

सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी-01 संजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया lजिसमें थानाध्यक्ष डेहरी नगर राहुल और डीआईयू टीम को शामिल किया गया।

उन्होंने बताया कि गठित टीम ने सत्यापन के लिए डेहरी नगर थाना क्षेत्र के पाली ओवरब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन रोड के पास वाहन चेकिंग लगाई। इसी दौरान एक टेम्पो पर सवार दो महिला और एक पुरुष को ट्रॉली बैग एवं बड़े बैग में ले जा रहे 45.5 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे गांजा का खेप ओडिशा के संबलपुर से ला रहे थे और डेहरी क्षेत्र में किसी को देने वाले थे। पुलिस उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रीना देवी नावाडीह थाना अकोढ़ीगोला,पिंकी भुएं ग्राम अधारपीसरा थाना बुरला जिला संबलपुर (ओडिशा) व अनस साव ग्राम मिरापुर थाना सोआर जिला रामपुर (ओडिशा) शामिल है lइनके पास से गांजा के अलावा दो मोबाइल व नकद 68,000 रुपये बरामद किया गया l

उन्होने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा