दो बाइक पर सवार तीन तस्कर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार
अररिया 07 नवम्बर(हि.स.)।
जिले के फुलकाहा थाना पुलिस ने मोतीटप्पू गांव के पास दो बाइक से करीब 42 लीटर नेपाली शराब बरामद की। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और दोनों बाइक जब्त कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोगबनी थाना क्षेत्र के अमोना वार्ड नंबर 22 निवासी अक्षय कुमार मेहता पिता घनश्याम मेहता नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज वार्ड नंबर 03 निवासी सरोज कुमार मेहता पिता चनरदेव मेहता और फुलकाहा थाना क्षेत्र के मोतीटप्पू निवासी चंदन कुमार मेहता पिता उपेन्द्र मेहता के रूप में हुई है।
फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।सूचना के मुताबिक, कुछ लोग नेपाल से शराब लेकर मोतीटप्पू गांव के रास्ते भारतीय इलाके में आने वाले थे। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां जांच शुरू की और सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर दो बाइक पर सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से कुल 42 लीटर नेपाली शराब बरामद हुआ।तीनों गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ कांड दर्ज करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

