हत्या की आरोपित दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
| Nov 3, 2026, 16:06 IST
मोरीगांव (असम), 03 नवंबर (हि.स.)। मोरिगांव जिले के जागीरोड पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जागीरोड थाना क्षेत्र के धुनुषा गांव के मितनि देवनाथ की हत्या करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो महिला शामिल है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नगांव सलसली के गुल मोहम्मद उर्फ मामूद और नगांव जिले के कातीमारी की आसमां खातून और जमीला खातून के रूप में की गई है। पुलिस पहले से दर्ज हत्या मामले में तीनों को गिरफ्तार किया है। दर्ज प्राथमिक के आधार पर पुलिस तीनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

