home page

दो करोड़ की कोकिन जब्त, तीन गिरफ्तार

 | 

नगांव (असम), 15 अक्टूबर (हि.स.)। नगांव जिला के सदर और रुपहीहाट पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर नगांव से तीन तस्करों को भारी मात्रा में कोकिन समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान के दौरान तीनों तस्करों के पास से 1.023 किलोग्राम कोकीन बरामद किया गया। जिसके बाद तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान अशादुल हक, रूफूल उद्दीन और राशेल अखतर के रूप में की गई है। जब्त की गई कोकिन की कीमत लगभग दो करोड रुपए आंकी गई है। इस संबंध में एनडीपीएस की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी