तीन लकड़ी तस्कर गिरफ्तार
| Jun 30, 2026, 12:46 IST
ग्वालपाड़ा (असम), 30 जून (हि.स.)। ग्वालपाड़ा जिले के दूधनोई इलाके से पुलिस ने तीन लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ग्वालपाड़ा जिले के दूधनोई के असम-मेघालय सीमावर्ती इलाके सिलूक में चलाऐ गए अभियान के दौरान एक बोलेरो पिकअप से 90 लकड़ी का कुंदा जब्त किया गया है।
इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लकड़ी तस्करों की पहचान अनवर हुसैन , अपजित कछारी और भास्कर नाथ के रूप में की गई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है। वन विभाग ने लकड़ी एवं तस्करों को अपने जिम्मे लेकर आगे की जांच जारी रखे हुए है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

