home page

जींद : रंजिशन फायर करने के पांच आरोपित गिरफ्तार

 | 
जींद : रंजिशन फायर करने के पांच आरोपित गिरफ्तार


जींद, 22 फ़रवरी (हि.स.)। सफीदों के हुडा ग्राउड में रंजिश के चलते कुछ युवकों द्वारा हमला कर तीन को घायल करने पर सफीदों थाना पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोप है कि इस मामले में आरोपितों ने एक युवक पर फायर भी किया था जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। शहर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गांव खेड़ा खेमावती निवासी मोहित, रविंद्र, विजय, कृष व निवेश को उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया है।सफीदों स्थित रविदास मोहल्ला निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गत 16 फरवरी को अपने दोस्त रोहित, अजमुद्दीन के साथ हुडा ग्राउंड में मौजूद था। तभी डिग्ग्गी मोहल्ला निवासी अरूण अपने साथियों के साथ आया और उस पर हमला कर दिया। बाकायदा अरूण ने उस पर फायर भी किया। निशाना चूक जाने के कारण वह बच गया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने नवीन की शिकायत पर गांव खेड़ा खेमावती निवासी अरूण, मोहित, अभिनव, कृष, संजू, निवेश, आजाद के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय सहिता के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों गांव खेड़ा खेमावती निवासी मोहित, रविंद्र, विजय कृष व निवेश को उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा