छात्रा को भगाने में जीजा सहित तीन नामजद
हमीरपुर, 17 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में घर से परीक्षा देने के लिए निकली छात्रा गायब हो गई। इस मामले में मौदहा थाना पुलिस ने मंगलवार को छात्रा के जीजा सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंकराव निवासी सिद्ध गोपाल ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री काजल कस्बे के गांधी इण्टर कालेज की 12वीं कि छात्रा है और बीते नौ मार्च को घर से परीक्षा देने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पीड़ित पिता ने बताया कि काफी खोजबीन करने पर जानकारी हुई है कि उसकी बेटी को उसका दामाद इंद्रजीत निवासी ग्राम सीतापुर थाना बिंदकी जिला फतेहपुर अपने सहयोगी जगजीत और अमन के साथ मोटरसाइकिल से जबरदस्ती ले गए हैं। इस जानकारी पर जब दामाद कहा तो उसने तीन चार दिन में बेटी को भिजवा देने की बात कही, लेकिन अभी तक बेटी की वापस नहीं आई है। पीड़ित ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है।
कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने मंगलवार को बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर दामाद व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

