बाल्मीकि चौक हिंसक झड़प मामले में 3 और गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी पकड़े
नाहन, 03 नवंबर (हि.स.)। नाहन के बाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को हुई हिंसक झड़प एवं पथराव की घटना के संबंध में नाहन पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। इस प्रकार मामले में अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि हिंसा एवं कानून-व्यवस्था भंग करने में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।और किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

