home page

तीन नाबालिग संदिग्ध परिस्थिति में गायब

 | 

नवादा, 17 सितंबर (हि.स.)।नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुवन गांव से गुुरुुवार को तीन नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। इस संबंध में परिजनों द्वारा नारदीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई गई है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा मधुवन गांव के सुलो मांझी का पुत्र साजन कुमार (उम्र 13 वर्ष), मिथिलेश मांझी का पुत्र विकास कुमार उर्फ गूंजर (उम्र लगभग 13 वर्ष), धर्मेंद्र मांझी का पुत्र भोथा है।

उन्होंने कहा तीनों बच्चे परिजनों से पास के जंगल से लकड़ी चुनकर लाने की बात कहकर घर से निकले थे। हालांकि, देर शाम तक जब तीनों वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है।

उन्होंने कहा यदि किसी व्यक्ति को इन तीनों बच्चों या इनमें से किसी के भी संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नारदीगंज थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन