home page

सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

 | 
सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 18 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन व चूरापोस्त बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान सुरजीत सिंह, शमशेर सिंह व गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान सिरसा शहर के रानियां चुंगी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। सीआईए कालांवाली पुलिस ने गांव मिठड़ी क्षेत्र से शमशेर सिंह को हेरोइन सहित दबोचा है। पुलिस ने उपरोक्त दोनों आरोपियों से 12 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

इसके अलावा सीआईए डबवाली पुलिस ने गांव देसूजोधा क्षेत्र से गुरप्रीत सिंह को दो किलोग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma