home page

प्रयागराज : घर में मिले दंपति समेत तीन शव, जांच जारी

 | 
प्रयागराज : घर में मिले दंपति समेत तीन शव, जांच जारी


प्रयागराज, 02 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका अंतर्गत एक घर के अंदर एक ही परिवार के तीन शव मंगलवार को मिले हैं। वहीं घटना के बाद से बेटा गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य का कहना है कि अभी जांच चल रही है। दुर्गन्ध आने के बाद पड़ोसियों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर तीन लोगों के शव मिले हैं। फारेंसिक और पुलिस टीम जांच कर रही है। घटना के पीछे क्या कारण हैं और किसका हाथ है, इसका पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल