home page

तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

 | 
तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार


नोएडा, 12 अक्टूबर (हि.स.)। थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को एक सूचना का आधार पर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने कुणाल, आतिश और प्रेम नामक तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके दो साथी अरुण कुमार और नावेद मौके से भाग गए। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 29 पासबुक, 23 चेक बुक, दो डेबिट कार्ड, 14 आधार कार्ड ,आठ पैन कार्ड, घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि ये लोग आम जनता से संपर्क करके विभिन्न प्रकार का फायदा पहुंचाने के नाम पर उनसे साइबर ठगी करते हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग विभिन्न लोगों का आधार कार्ड हासिल करके उसके आधार पर बैंकों में फर्जी तरीके से खाता खुलवाते हैं, तथा साइबर फ्रॉड की रकम उन खातों में ट्रांसफर करवाई जाती है। इन बदमाशों ने सैकड़ो लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की है। इनके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी