home page

स्मार्टफोन चोरी करके पार्ट्स बेचने वाले गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

 | 
स्मार्टफोन चोरी करके पार्ट्स बेचने वाले गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार


नोएडा, 05 जून (हि.स.)। थाना फेस एक पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश मोबाइल फोन चोरी करने के बाद उनके पार्ट्स निकालकर बेचते थे हैं। उनके पास से पुलिस ने 65 स्मार्टफोन बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीषा सिंह ने बताया कि थाना फेस- एक पुलिस ने आज सुबह एक सूचना के आधार पर पवन, गोलू तथा एक बाल अपचारी को गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुए आईफोन और अन्य स्मार्टफोन बरामद किया है। बरामद मोबाइल फोन की संख्या 65 है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपित कीमती मोबाइल फोन चोरी करने के बाद उनके पार्ट्स को खोलकर बेचते हैं। इस गैंग के लोगों ने 200 से ज्यादा स्मार्टफोन चोरी करने की बात स्वीकार की है। ये लोग पार्ट्स किसको बेचते हैं, उसकी भी तलाश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी