home page

6.837 किलाे गांजा के साथ तीन आराेपित गिरफ्तार

 | 
6.837 किलाे गांजा के साथ तीन आराेपित गिरफ्तार


काेंड़ागांव, 17 जून (हि.स.)। जिले के थाना काेतवाली पुलिस ने 6.837 किलाे गांजा के साथ तीन आराेपिताें काे गिरफ्तार कर आज बुधवार काे न्यायालय में पेशकर जेल दाख‍िल कर द‍िया है।

पुल‍िस काे मुखबि‍र से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लाल कलर का ग्लैमर मोटरसाइकि‍ल से गांजा छिपाकर नारायणपुर से बायपास रोड होकर काेंड़ागांव की ओर आ रहा है। मुखबि‍र सूचना पर एनएच-30 बायपास तिराहा नया बस स्टैण्ड पर नाकाबंदी कर जांच के दौरान लाल रंग के ग्लैमर मो.सा. क्र. सीजी 27 बी 9652 को रोककर पूछताछ किया गया, जिसने अपना नाम अमित पोटाई (24 वर्ष) निवासी बनचपाई का होना बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 6.837 किलाे मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपि‍त के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा पाए जाने से अमित पोटाई के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपि‍त अमित पोटाई से पूछताछ मे उसने बताया कि वह मादक पदार्थ गांजा को काेंड़ागांव निवासी राजेश मण्डावी के कहने पर उसे पास बेचने के लिए काेंड़ागांव ला रहा था। राजेश मण्डावी एवं निहाल पाटील दोनों मिलकर काेंड़ागांव शहर में पुड़ीया बनाकर गांजा बेचने का काम करते हैं, जिस पर तत्काल टीम के द्वारा बताये गए संदेहि‍यों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर राजेश मण्डावी एवं निहाल पाटील ने अपराध करना स्वीकार करने पर दोनों को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत आज बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हे जेल दाखिल किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे