खुड़खुड़ी जुआ की सामाग्री व नगद 48 हजार के साथ तीन आराेपित गिरफ्तार
जगदलपुर, 30 मई (हि.स.)। थाना बस्तर व साइबर क्राइम टीम ने शनिवार को बालेंगा साप्ताहिक मुर्गा बाजार में घेराबंदी कर अवैध जुआ (खुड़खुड़ी) खेलते तीन आरोपितों को धर दबोचा। आरोपितों से जुआ खेलने की सामग्री और कुल 48,150 नगद जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपितों का नाम डमरू सेठिया (38), महेन्द्र बघेल उर्फ बिल्लू (35) और खीरकुमार नाग (32) बताया। आरोपितों के संयुक्त कब्जे से खुड़खुड़ी खेलने की सामग्री और कुल 48,150 नगद जब्त किए गए। प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 03(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े के नेतृत्व में की गई, जिसमें उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, अरूण मरकाम व अरूण कुमार सिन्हा समेत थाना की अनेक टीम सदस्य मौजूद थे। डी.एस.एफ. आरक्षक निरंजन वैध व सैनिक बजनाथ सोरी ने भी ऑपरेशन में सहयोग दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपितों से तफतीश जारी है और जप्त रकम व सामग्री को सबूत के रूप में रिकार्ड किया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने कार्रवाई का स्वागत किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

