home page

132 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन आराेपित गिरफ्तार

 | 
132 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन आराेपित गिरफ्तार


कांकेर, 07 सितंबर (हि.स.)। जिले के कोरर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज साेमवार काे जांच के दाैरान स्विफ्ट डिजायर कार से 132 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब, के साथ तीन आराेपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें से 25 हजार रुपये नगद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

काेरर पुलिस से मिली जानकारी के अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम ने चिल्हाटी चौक मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। कार में सवार प्रेम कुमार सिन्हा, उमेंद्र बघेल एवं रोहित देवांगन के कब्जे से सात पेटी सिंबा एक्स्ट्रा स्ट्रांग बीयर, 8 पेटी जम्मू स्पेशल व्हिस्की एवं एक पेटी इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 132.360 लीटर बताई गई है। पुलिस ने आरोपिताें के पास से 25 हजार रुपये नगद और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इसके साथ ही शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे