चोरी की मोटर साइकिल के साथ 03 आरोपित गिरफ्तार
जगदलपुर, 13 अगस्त (हि.स.)।बस्तर जिले की परपा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपितों को आज गुरूवार काे गिरफ्तार किया है। आराेपियाें के कब्जे से चोरी की गई मोटर साइकिल भी बरामद किया है।
तीनों आरोपितों काे मोटरसाइकिल को ले जाते हुए गांव के एक व्यक्ति ने देखा और तत्काल वाहन स्वामी-सूचनाकर्ता को इसकी जानकारी दी। सूचना प्राप्त होते ही वाहन स्वामी एवं ग्रामीणों द्वारा आसपास के क्षेत्र में मोटरसाइकिल एवं आरोपितों की तलाश की गई, साथ ही घटना की सूचना डायल-112 एवं थाना परपा पुलिस को दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को प्रातः लगभग 04:30 बजे थाना परपा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डिमरापाल खासपारा में प्रार्थी संजीव मौर्य के नाम से पंजीकृत मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-17-केजे-2090 को रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ा किया गया था। इसी दौरान तीनों आरोपितों द्वारा मौका पाकर उक्त मोटरसाइकिल को चोरी करने की नीयत से उसके खड़े स्थान से बाहर निकालकर ले जाया जा रहा था। मोटरसाइकिल को ले जाते हुए गांव के एक व्यक्ति ने आरोपितों को देखा और तत्काल वाहन स्वामी-सूचनाकर्ता को इसकी जानकारी दी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना परपा में अपराध क्रमांक 189/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध करतत्काल परपा थाना प्रभारी निरीक्षक भोलासिंह राजपुत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की सहायता से तीनों आरोपितों को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया।
पूछताछ करने पर आरोपितों ने अपना नाम अजय उर्फ रवि बघेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी नयामुंडा, निखिल नाग,उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदनी चौकतथा मनीष नाग, उम्र 22 वर्ष, निवासी नयामुंडा, बीएसएनएल ऑफिस के पास बताया है । आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली गई है। आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

