home page

लुटेरा गैंग पकड़ी : वृद्ध को धक्का देकर मोबाइल लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 | 
लुटेरा गैंग पकड़ी : वृद्ध को धक्का देकर मोबाइल लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार


जोधपुर, 09 सितम्बर (हि.स.)। शहर के सरदारपुरा नौंवीं पाल रोड पर एक वृद्ध मजदूर को धक्का देकर स्कूटी सवार उसका मोबाइल लूट कर ले जाने के संबंध में पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। आरोपियों का आज कोर्ट पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों से और भी वारदातें खुलने की संभावना है। आरोपियों के पास से फिलहाल एक मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया गया है।

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि आचार्यों का बास बाड़मेर कोतवाली हाल कमला नेहरू नगर सी सेक्टर में रहने वाले 67 साल के वृद्ध रामस्वरूप पुत्र लादूराम आचार्य की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे 5 सितंबर की देर शाम को पैदल नौवीं पाल रोड से निकल रहे थे। तब पीछे से एक स्कूटी पर दो बदमाश आए और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, फिर उनका मोबाइल लूट कर ले गए। इस बारे में सरदारपुरा पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार वारदात में शरीक संदिज्ध को सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर हिरासत में लिया गया जिस पर अब पुलिस ने तीन आरोपियों कबीर नगर भैरवा भाखर सूरसागर निवासी मनीष पुत्र दिनेश, शेरे राजस्थान कॉलोनी श्मशान रोड प्रतापनगर निवासी नवल उर्फ मुकेश पुत्र राजू एवं मसूरिया स्थित लोहार कॉलोनी निवासी विजेंद्र पुत्र इंद्र को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, जिनसे अग्रिम पड़ताल जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश