बगहा में जानलेवा हमला के मामला में तीन आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम चम्पारण (बगहा),21अक्टूबर(हि.स.)। बगहा पुलिस ने पटखौली थाना क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर की रात बगहा-1 क्षेत्र में हुई थी। मामले में बगहा थाना में मामला दर्ज कर आरोपिताें के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर की रात एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज की और धारदार चाकू से जान मारने की नीयत से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपिताें पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इस संबंध में 21 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 118(1) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस अधीक्षक, बगहा के निर्देश पर मामले की जांच और छापेमारी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपिताें में फखरुद्दीन मियां, निवासी डुमवलिया वार्ड संख्या-9; गणेश गोड़, तथा आलोक कुमार, दोनों निवासी बटेसरा स्थान वार्ड संख्या-12, थाना पटखौली, जिला पश्चिम चंपारण के है।
हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

