home page

कांकेर में हेरोइन (चिट्टा) की खरीद-बिक्री करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
कांकेर में हेरोइन (चिट्टा) की खरीद-बिक्री करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार


कांकेर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की खरीद-बिक्री करने वाले तीन आरोपिताें वेदराज सिंह उर्फ बाली राजपूत, गौरव पटेल एवं दानिश अली को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से एक ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने हेरोइन के साथ मोबाइल, माेटरसाइकिल और नकदी राशि जब्त की है।

पुलिस के अनुसार साइबर सेल की टीम अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर लगातार नजर रख रही है। इसी दौरान चारामा क्षेत्र में हेरोइन की अवैध खरीद-बिक्री की जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वेदराज सिंह उर्फ बाली राजपूत, गौरव पटेल और दानिश अली को गिरफ्तार किया। आरोपिताें के कब्जे से 1 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) कीमत 20 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल एवं 07 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपिताें के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (क) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपिताें को कार्रवाई उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे