home page

बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

 | 
बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए


जांजगीर-चांपा, 16 मार्च (हि. स.)। जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम मुडपार निवासी 70 वर्षीय सुशील पाण्डेय ने थाना सारागांव में शिकायत दर्ज कराई कि 15 मार्च 2026 की रात करीब 12:30 बजे गांव के ही आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी, अविनाश सूर्यवंशी और विक्की सूर्यवंशी उसकी दुकान के पास पहुंचे और सिगरेट व गुटखा मांगे। सामान देने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए दुकान का दरवाजा लात मारकर खोल दिया और अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

घटना की रिपोर्ट पर सारागांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2), 331(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपितों में आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी (25 वर्ष), अविनाश सूर्यवंशी (25 वर्ष) और विक्की सूर्यवंशी (21 वर्ष) सभी निवासी ग्राम मुडपार, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा शामिल हैं।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक महेश केवट तथा आरक्षक दीपक और गोवर्धन टाइगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT