किसान के घर में घुसे चोराें ने की लाखाें की चाेरी
मुरादाबाद, 09 अगस्त (हि.स.)। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव वाकरपुर अटायन निवासी एक किसान के घर में रविवार रात घुसकर चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर थाना पुलिस टीम और फोरेंसिक की पहुंच गई और जांच पड़ताल कर रही हैं।
पीड़ित किसान वाजिद हुसैन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहा था। आज रात लगभग आठ बजे के आसपास चोर घर में घुस गए। चोरों ने घर की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित किसान ने घर हुई चाेरी की तहरीर पुलिस काे दी।
पुलिस अधीक्षक देहात कुमार आकाश में बताया कि पुलिस टीम मौके का मुआयना करके पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चाेराें काे पकड़ लिया जाएगा।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

