home page

चोरों ने घर में घुसकर उड़ाए लाखों के जेवरात और नकदी

 | 
चोरों ने घर में घुसकर उड़ाए लाखों के जेवरात और नकदी


खेत में फसल काटने गए थे परिजन

हमीरपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के चिकासी थाने के बंगरा गांव में चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार बंगरा गांव निवासी श्रीकांत पुत्र दुर्जन ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से खेत में कटाई और अन्य कृषि कार्यों में व्यस्त था। परिवार के सदस्य खेत में बने ट्यूबवेल पर ही सो रहे थे। बताया कि जब परिवार गांव स्थित अपने घर लौटा तो उन्होंने घर के अंदर सामान बिखरा हुआ और अलमारी खुली देखी तो हड़कंप मच गया। श्रीकांत ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से लगभग 6-7 तोला सोने के जेवरात, लगभग 30 तोला चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए हैं। उन्होंने पुलिस से चोरी का खुलासा करने की गुहार लगाई है। बताया चोर करीब 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए है। चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने बुधवार को बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा