home page

बावड़ी कस्बे में नकाबपोश चोर से भिड़ी महिला, हाथों में आई खरोंच

 | 
बावड़ी कस्बे में नकाबपोश चोर से भिड़ी महिला, हाथों में आई खरोंच


जोधपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। जोधपुर जिले के बावड़ी कस्बे के केरला बेरा क्षेत्र में रात को एक मकान में चोरी की वारदात हो गई। अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। हालांकि, घर की महिला के जागने पर उसने चोर से गहनों की संदूक छीन ली।

जानकारी के अनुसार, केरला बेरा निवासी मिश्रीलाल प्रजापत के घर में रात करीब 2 बजकर 40 मिनट पर चोर घुसा। चोर ने कमरे का ताला तोडक़र बड़ी संदूक से सात तोला सोने के आभूषण (कंठी, तिमनिया) और 25 तोला चांदी के आभूषण चुराए। वह इन आभूषणों को एक छोटी संदूक में रखकर कमरे से बाहर निकल रहा था, तभी घर की महिला समुदेवी बाथरूम के लिए उठीं।

समुदेवी ने चोर को देखकर शोर मचाया और उससे भिड़ गईं। छीना-झपटी के दौरान महिला के हाथ में खरोंच भी आई, लेकिन उन्होंने चोर के हाथ से आभूषणों की संदूक छीन ली। चोर केवल सात तोला सोने और 25 तोला चांदी के आभूषण लेकर संदूक वहीं छोडक़र फरार हो गया। महिला समुदेवी ने बताया कि चोर नकाब पहने हुए था। घटना के बाद महिला बेहोश हो गईं। पड़ोसियों के इक_ा होने पर और घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर खेड़ापा थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश