home page

एसएफसी गोदाम में घुसकर बदमाशों ने की कर्मी एवं मजदूरों से मारपीट, तीन घायल

 | 
एसएफसी गोदाम में घुसकर बदमाशों ने की कर्मी एवं मजदूरों से मारपीट, तीन घायल


नवादा, 09 मार्च (हि.स.)। जिले के कौआकोल प्रखण्ड मुख्यालय स्थित एसएफसी का गोदाम परिसर सोमवार को देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को रोह प्रखण्ड के एक जनवितरण दुकानदार सुजीत कुमार से किसी बात को लेकर एसएफसी के कर्मी एवं मजदूरों के साथ विवाद हो गया। और देखते ही देखते गोदाम परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

दो दर्जन से अधिक लोगों ने ताबड़तोड़ लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस सम्बंध में डाटा इंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार ने कौआकोल थाना में लिखित आवेदन देकर बदमाशों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग किया है।

थाना में दिये गए आवेदन में ऑपरेटर राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि रंगदारी की मांग को लेकर एक सुनियोजित साजिश के तहत डीलर सुजीत कुमार एवं उनके साथ रहे 8 नामजद समेत 20 से 25 लोगों के द्वारा मजमा बनाकर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार एवं परिवहन अभिकर्ता हिमांशु कुमार एवं मजदूर अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का कौआकोल पीएचसी में ईलाज करवाया गया है। वहीं इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसन्धान में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन