रायल इनफील्ड बुलेट चोरी करने वाला आराेपित गिरफ्तार
जगदलपुर, 29 मई (हि.स.)। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कालोनी जगदलपुर के पार्किंग से चोरी हुई मोटरसाइकिल के आराेपित सुशील नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी हुई मोटरसाइकिल रायल इनफील्ड बुलेट ओडी-7 -टी- 0494 को बरामद कर लिया है। आरोपित के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर कार्रवाई उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित की रिपाेर्ट पर घटना के तुरंत बाद चोर को पकड़ने हेतु पुलिस की टीम गठित कर पता तलाशी के दौरान हाउसिंग बोर्ड एवं शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीव्ही फूटेज दृश्य अवलोकन किया गया जो सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर आरोपित की शिनाख्त सुशील नायक (उम्र 20 साल) जाति हल्बा निवासी केंवटीन टोला थाना कोरर जिला कांकेर के रूप में हुई। जिसे काफी दिनों से पता तलाश किया जा रहा था, जो अपनी पहचान छुपा कर सकुनत से मोटरसाइकिल के साथ फरार था, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपित द्वारा चाेरी की घटना काे कबूल करते हुये माेटरसाइकिल बुलेट चोरी करना स्वीकार किया और चोरी किए हुए माेटरसाइकिल रायल इनफील्ड बुलेट को अपने गांव के घने जंगल में छुपा के रखना बताया जिसे आरोपित के निशानदेही पर जब्त किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

