home page

एक साथ चार घरों में लाखों की चोरी,पुलिस जांच में जुटी

 | 
एक साथ चार घरों में लाखों की चोरी,पुलिस जांच में जुटी


बहराइच, 10 मई (हि.स.)। जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा में शनिवार रात में चार भाइयों के घरों में लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने घर में लगे ताले तोड़कर नगदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह में जब परिवारजनों की आंख खुली तो उन्हें दरवाजे खुले और ताले टूटे मिले। पीड़ितों के अनुसार चोर रात में घर में दाखिल हुए और कमरों के ताले तोड़ डाले। अलमारियों और बक्सों में रखे नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया की उनके कमरे में सोने का बाला,हथिया तोड़ा,मंगलसूत्र,पायल और 23 हजार नगद चोरी हुए हैं। अमृत लाल ने बताया कि उनके कमरे से कमर फूल,पायल,मंगलसूत्र,बाला और डेढ़ लाख की नगदी गायब हुई है। कुंज बिहारी ने बताया कि उनके कमरे से पायल,बिछिया,मंगलसूत्र, बाला और नगदी गायब हुए हैं।

परिजनों के अनुसार सब मिलाकर 20 लाख के सामान और नगदी चोरी हुई है। वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है। रुपईडीहा स्टेशन ऑफिसर रमेश रावत ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA