home page

रायपुर : खम्हारडीह गोल्डन होम्स स्थित मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
रायपुर : खम्हारडीह गोल्डन होम्स स्थित मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार


रायपुर : खम्हारडीह गोल्डन होम्स स्थित मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार


रायपुर : खम्हारडीह गोल्डन होम्स स्थित मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार


रायपुर, 11 जून (हि.स.)। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित गोल्डन होम्स में हुई लाखों रुपये की चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत कुल 6 लाख 28 हजार रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों में डी रवि राव उर्फ डी बच्चन जल विहार कालोनी तेलीबांधा रायपुर, डी इग्नेश राव निवासी जल विहार कालोनी तेलीबांधा रायपुर, अशोक मानिकपुरी निवासी श्याम नगर तेलीबांधा रायपुर शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात, नकदी रकम, चोरी के पैसों से क्रय किया गया एक मोबाईल फोन, एक कूलर तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कीमत है 6 लाख 28 हजार रुपये है। आरोपितों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 176/26 धारा 331(4), 305, 317(2), 3(5) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध है।

पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, गोल्डन होम्स, खम्हारडीह निवासी भरत छापड़िया के मकान में 3 - 4 जून 2026 की दरम्यानी रात में अज्ञात चोराें ने उसके घर में प्रवेश कर आलमारी एवं लॉकर को चाबी से खोलकर उसमें रखे सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के एवं नकदी राशि पार कर दी थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपिताें के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 176/26 धारा 331(4), 305 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपितों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही फुटेजों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।

उपलब्ध डेटा एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से अज्ञात आरोपिताें की पहचान जल विहार कालोनी तेलीबांधा निवासी डी रवि राव उर्फ डी बच्चन के रूप में हुई जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा डी रवि राव उर्फ डी बच्चन की पतासाजी कर पकड़ा गया।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपिताें द्वारा चोरी की उक्त घटना को स्वीकारा एवं चोरी की कुछ सामान को अपने चचेरे भाई डी इग्नेश तथा अपने परिचित अशोक मानिकपुरी को बिक्री करने/रखने हेतु देना बताया गया। जिस पर डी इग्नेश एवं अशोक मानिकपुरी की पतासाजी कर दोनों को पकड़ा गया।

पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात, नकदी रकम, चोरी के पैसों से क्रय किया गया एक मोबाईल फोन, एक कूलर तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 6 लाख 28 हजार रुपये जब्त आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर