बीस लाख की चोरी का खुलासा, वादी निकला चोर
फर्रुखाबाद, 22 अगस्त (हि. स.)। जहानगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस घटना में वादी ही चोर निकला। पुलिस ने वादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव महरुपुर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ रिंकू ने थाना जहानगंज में सूचना दी थी की 21 अगस्त को दिनदहाड़े चोरों ने उसकी अलमारी का ताला तोड़कर 20 लख रुपये के जेवर चोरी कर लिए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि इस सूचना पर थाना जहानगंज पुलिस सक्रिय हो गई और वादी प्रदीप कुमार से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा राज उबाल दिया।
एएसपी के अनुसार प्रदीप ने बताया कि उसकी पत्नी जेवर मायके ले गई और वहीं छोड़ आई थी। इसको लेकर पत्नी से लड़ाई झगड़ा हुआ। इसके जब बाद पत्नी जेवर वापस लेकर आई तो उसने चोरी का बहाना बनाकर जेवर खुद गायब कर दिए। पुलिस के कड़ाई से पूछने पर प्रदीप की निशानदेही पर 20 लख रूपये के जेवर बरामद कर लिए गए हैं ।पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे न 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

