home page

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

 | 
निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी


जोधपुर, 15 सितम्बर (हि.स.)। शहर के रेजीडेंसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग चोरी हो गया। बैग में लेपटॉप के अलावा जरूरी सामान और क्रेडिट कार्ड इत्यादि थे। घटन को लेकर शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बैग चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

फलोदी जिले के बामणु निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र तेजसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 12 सितंबर को अपने किसी कार्यवश रेजीडेंसी रोड पर एक निजी अस्पताल आया था। जहां पर बाहर उसने अपनी बोलेरो कैंपर को खड़ा था। गाड़ी में उसका लेपटॉप बैग रखा हुआ था। रात नौ बजे के आस पास यह बैग गाड़ी में नहीं मिला। अंजान शख्स उसे चुरा ले गया।

रिपोर्ट के अनुसार बैग में लेपटॉप के अलावा चार्जर, दो क्रेडिट कार्ड, तीन पेन ड्राइव, रैबेन का चश्मा, आधार पेन कार्ड, दो पेेंट- एक शर्ट, घड़ी का चार्जर एक बटुआ आदि थे। वह घटना से पहले दो बार प्रतापनगर के लिए निकला था। तब उसके पास में बैग रखा हुआ था। मगर 12 सितंबर की रात को वह फिर से निजी अस्पताल पहुंचा था और उसी स्थान पर गाड़ी को पार्क किया था। मगर रात नौ बजे के आस पास बैग गायब मिला। शास्त्रीनगर थाने के एएसआई मजीद खां मामले की जांच में जुटे है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश