home page

नरपतगंज के चकरदाहा में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी

 | 
नरपतगंज के चकरदाहा में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी


अररिया 26 मई(हि.स.)।

नरपतगंज थाना क्षेत्र के चकरदाहा स्थित न्यू आर टी ज्वेलर्स में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवरात की चोरी कर ली।

दुकान संचालक रॉकी कुमार को गांव के एक स्कूल शिक्षक ने फोन कर चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। ज्वेलरी रखने वाला बक्सा पास के स्कूल परिसर में पड़ा मिला, लेकिन उसमें रखे सभी जेवर गायब थे।दुकानदार के अनुसार, दुकान से लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी हुए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश गहने ग्राहकों द्वारा बनवाने और मरम्मत के लिए दिए गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, नरपतगंज थाना प्रभारी संजय कुमार और बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

एसटीएफएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएसबी 56वीं बटालियन से डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की।

नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरी में शामिल कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर