home page

उपनिरीक्षक के सरकारी आवास से लाखाें की चाेरी करने वाला दुधिया गिरफ्तार

 | 
उपनिरीक्षक के सरकारी आवास से लाखाें की चाेरी करने वाला दुधिया गिरफ्तार


फर्रुखाबाद, 09 जुलाई (हि.स.)। जिले में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का गुरुवार काे खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

उपनिरीक्षक शुभम त्रिवेदी ने सात जुलाई काे सरकारी आवास से सोने के जेवर और 10 हजार रुपये चोरी होने के संबंध में कोतवाली फतेहगढ़ में चाेरी का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सूचना पर फतेहगढ़ काेतवाली क्षेत्र के ग्वालटाेली निवासी निकित यादव काे गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार चूड़ियां, दो जंजीर, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी झुमकीदार कुंडल तथा काले मोतियों की माला में लगा एक सोने का पेंडल बरामद किया गया। बरामद आभूषणों की अनुमानित की 15 लाख रुपये है।

एसपी आरती सिंह ने बताया कि सभी जेवरात बरामद कर लिए गए है।चाेरी की वारदात अंजाम देने वाला काेई और नहीं शुभम के घर पर राेज दुध देने वाला युवक निकित निकला । उसके खिलाफ चाेरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar