home page

साेशल मीडिया का काम देखने वाले ने सपा विधायक के घर में की चाेरी

 | 

लखनऊ, 25 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक के लखनऊ स्थित सरकारी आवास में सोमवार को चोरी की घटना हुई। चोरी किसी और ने नहीं बल्कि विधायक का सोशल मीडिया का काम देखने वाले अरिहंत जैन ने ही चोरी की है। विधायक ने यह आरोप लगाते हुए हुसैनगंज थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि लखनऊ मध्य से सपा विधायक रविदास मल्होत्रा को सरकारी आवास विधायक निवास रायल होटल—4 में फ्लैट नंबर 31 और 32 आवांटित है। यहीं से उनका कार्यालय चलता है। कुछ समय पहले अरिहंत जैन को सोशल मीडिया काम के लिए रखा गया था। आरोप है कि अरिहंत जैन ने बिना बताए कमरे की चाबी लेकर फरार हो गये। जब उससे संपर्क किया तो फोन बंद आ रहा था। कई बार फोन किया गया, लेकिन उठा नहीं। शक होने पर दूसरी चाबी से कमरा खुलवाया गया तो देखा कि दो कंप्यूटर और आईफोन गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज देखा गया कि ये लोग सामान लादते हुए दिखाई दिए हैं। इसके बाद विधायक ने हुसैनगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक