home page

अरनिया पंथ पीएचसी पर चोरी का खुलासा, तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार

 | 
अरनिया पंथ पीएचसी पर चोरी का खुलासा, तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़, 28 मई (हि.स.)। शंभूपुरा थाना पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनिया पंथ में हुई चोरी एवं नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एसी, एलईडी टीवी, कूलर, इन्वर्टर बैटरी सहित अन्य सामान तथा चोरी में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि 13 मई 2026 को अज्ञात व्यक्तियो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनिया पंथ के अन्दर लगे फ्रिज, एसी, कूलर, एलईडी, बैटरी, आदि कई सामान ताले तोड़ कर चोरी करने के सबंन्ध में रिपोर्ट प्राप्त हुई । उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर चोरी की वारदात का खुलासा के लिए एक विशेष आसूचना टीम का गठन किया गया। आसपास के सीसी टीवी कैमरे चेक किए गए। नकबजनी की वारदात में अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए एएसपी मुकुल शर्मा व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी धर्मराज मीना के नेतृत्व में टीम को वारदात का खुलासा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। प्रकरण में गठित टीम द्वारा परम्परागत तरीको सभी संदिग्ध की गतिविधियों के बारे ठोस जानकारी एकत्रित की गई। टीम के द्वारा प्रकरण में चोरी करने वाले तीन लोगो को गिरफ्तार किया। इनसे चोरी गया सामान एसी सेट कम्प्रेशर सहित 2,जम्बो कुलर बडा 1,प्लास्टीक का छोटा कुलर 1,इन्वर्टर युपीएस 1. इन्वर्टर की बेट्री बडी 2. एलईडी टीवी 1. पॉवर स्टेब्लाईजर व अन्य सामान बरामद किया । चोरी के माल को ले जाने में प्रयुक्त वाहन टेम्पू बरामद किया गया। पुलिस ने चोरी में शामिल मुराद शाह पुत्र रजाक शाह निवासी निकुम्भ हाल हुसैनी चौक डूंगला, शोभालाल उर्फ ललित मेघवाल पुत्र मदनलाल मेघवाल निवासी मेघवाल मोहल्ला डूंगला हाल घाटी के उपर भुवाणा थाना सुखेर जिला उदयपुर तथा ईमरान खां पुत्र आजाद खां मुसलामान निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेडा हाल बापू बस्ती को गिरफ्तार किया। वारदात का खुलसा करने वाली टीम में थाने के एएसआई सकेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल फतेह सिंह, कांस्टेबल लालचंद मुकेश कुमार, प्रकाश, महेन्द्र कुमार शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल