आईबी अधिकारी के घर में चोरी से सनसनी
अलीपुरद्वार, 17 मार्च (हि. स.)। जिले के अलीपुरद्वार-1 ब्लॉक के पूर्व कठलबाड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत पश्चिम कठलबाड़ी गांव में एक केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (आईबी) अधिकारी के घर में चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार तड़के की बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घर के मालिक हरिपद बर्मन वर्तमान में हैदराबाद में केंद्रीय खुफिया विभाग में कार्यरत है और परिवार के साथ वहीं रहते है। बदमाशों ने मौका पाकर घर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया।
इसके बाद ग्रिल और दरवाजों के ताले तोड़कर घर के चार कमरों में जमकर तोड़फोड़ की गई और अलमारियों से सोने के गहने, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए गए।
पीड़ित ने हैदराबाद से फोन पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सोनापुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
केंद्रीय खुफिया अधिकारी के घर में चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

