home page

दिनदहाड़े घर के ताले तोडक़र 6 तोला सोने के आभूषण चोरी

 | 
दिनदहाड़े घर के ताले तोडक़र 6 तोला सोने के आभूषण चोरी


जोधपुर, 04 सितम्बर (हि.स.)। निकटवर्ती लूणी थाना क्षेत्र के उत्तेसर गांव में अज्ञात चोर एक मकान के ताले तोडक़र करीब 6 तोला सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात उस समय हुई, जब मकान मालिक की पत्नी बच्चों से मिलने जोधपुर आई हुई थी। घर की देखरेख पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार करते थे।

लूणी पुलिस ने बताया कि सेनई रोड उत्तेसर निवासी भगाराम चौधरी पुत्र तुलछाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका गांव में भी मकान है और परिवार का कुछ लोग जोधपुर में रहते है। 31 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे उनकी पत्नी बच्चों से मिलने जोधपुर आई थी। घर के मुख्य कमरों की चाबियां भी वह अपने साथ जोधपुर ले आई थी, जबकि बाहर लॉबी की चाबी पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के पास थी।

2 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे रिश्तेदार की पत्नी घर पहुंची तो उस समय सब कुछ व्यवस्थित था। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे दोबारा घर पहुंचने पर मुख्य कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने पर भगाराम चौधरी की पत्नी ने उन्हें फोन किया। उस समय वह बालोतरा में थे। उन्होंने तत्काल लूणी पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद उनकी पत्नी करीब 4 बजे गांव पहुंची और घर की जांच की तो सोने का रखड़ी सेट करीब 4 तोला और कंठी करीब 2 तोला गायब मिली। अज्ञात चोर ताले तोडक़र आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस करीब 5 बजे मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच अब एएसआई भगवानराम की तरफ से की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश