रायपुर : महँगी गाड़ियों में घूमने का शौक बना चोरी की वजह, दो नाबालिग समेत चार आरोपित गिरफ्तार
रायपुर, 21 मार्च (हि.स.)। चोरी की बाइक का टायर खराब होने पर दूसरी बाइक से टायर चुराने वाले 4 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो नाबालिग हैं।
डीडी नगर पुलिस के अनुसार इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2, निवासी परमेश्वर सिंह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने 8 फरवरी की रात अपनी मोटरसाइकिल को घर के पास पार्क किया था। अगले दिन सुबह लगभग 8:00 बजे पड़ोसी ने बताया कि, मोटरसाइकिल का पिछला चक्का एवं कुछ पार्ट्स गायब हैं। पुलिस धारा 303(2), 3(5) बीएनएस दर्ज कर कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज और मुखबिर की मदद से तलाश कर रही थी। इसी दौरान मिली जानकारी पर 4 लड़कों को पकड़ा। इनमें रेहान खान 19 मौदहापारा, दीपक सिंह 19 तिरंगा चौक, कुशालपुर पुरानी बस्ती और दो नाबालिग हैं।
पूछताछ में महंगी गाड़ियों में घूमने का शौक चोरी की वजह सामने आई। उन्होंने बताया कि उनके स्वयं के वाहन का टायर खराब हो जाने के कारण उन्होंने इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी से मोटरसाइकिल का टायर चोरी कर अपनी बाइक में लगा लिया था। जांच के दौरान उनकी मोटरसाइकिल भी चोरी की मिली। उनसे 01 टायर एवं 02 बाइक कुल कीमत लगभग 3,20,000 बरामद कर आरोपितों को न्यायिक रिमांड और नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

